September 12, 2026

पालीगंज : पटना डीएम के निर्देश पर ग्राम सभा का आयोजन

पालीगंज। पटना के पालीगंज प्रखंड सह अनुमंडल क्षेत्र के दहिया पंचायत के महुआरी गांव स्थित पंचायत सरकार भवन में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन पटना डीएम कुमार रवि के निर्देश पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया रंजीता कुमारी ने किया। बैठक में पंचायत के क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने अपने अपने गांव से संबंधित आवश्यक कार्यों की सूची मुखिया को उपलब्ध कराया। मुखिया ने उन सभी कार्यों की सूचियों को जल्द ही वित्तीय वर्ष 2021-2022 की योजनाओं में शामिल करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
सभा के दौरान मुखिया रंजीता कुमारी ने ग्रामीणों से कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना को सफल बनाने के लिए तत्पर होकर अपने पंचायत क्षेत्र के गांवों में मेरे द्वारा कार्य की जा रही है, आगे भी इसी तरह ग्रामीणों की ओर से दिए गए योजनाओं को पूरी करने के लिए मैं समर्पित रहूंगी। मौके पर मुखिया पति विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, बेलू मियां, प्रेम गिरी, शैलेश कुमार, नवल वर्मा, रामप्रवेश सिंह व महेश वर्मा के अलावे सभी पंचायत कर्मी व वार्ड सदस्य मौजूद थे।

You may have missed