February 16, 2026

PATNA : पति से झगड़ा कर नदी में कूद पत्नी ने दे दी जान, दो दिन पहले पति से झगड़ा कर घर से भागी थी महिला

फुलवारी शरीफ। पटना के गौरीचक थाना के कंसारी गांव से मछली विक्रेता सतीश पासवान की पत्नी मधु देवी दो दिन पहले पति से झगड़ा कर घर से भाग गई थी, जिसकी लाश दरधा नदी में उपलाता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। लापता महिला की लाश नदी में मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं उसके पति व तीन छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल होने लगा। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि सतीश पासवान का पत्नी मधु से बराबर किसी न किसी छोटी-मोटी बातों पर कलह होते रहता था, इसी दौरान दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ। उसके बाद मधु देवी घर से भाग गई, जिसे काफी खोजबीन किया ही जा रहा था लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया था। गुरुवार को नदी में लाश उपलाया हुआ था, जिसे पुलिस की मदद से निकाला गया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई है। वहीं महिला के तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था जबकि पति सतीश पासवान भी फफक-फफक विलाप कर रहा था।

You may have missed