February 16, 2026

PATNA-राइस मिल मालिक किडनैप! प्रशासन हाईटेंशन मोड में…

पटना।पटना से बड़ी खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि पटना के बड़े प्रतिष्ठान साईं कमल राइस मिल के मालिक राकेश कुमार गुप्ता तथा अमित कुमार गुप्ता अपहृत बताए जा रहे हैं।दोनों गुप्ता बंधुओं की अंतिम मोबाइल लोकेशन नौबतपुर बताया जा रहा है।इनकी गाड़ी नौबतपुर के नगमा गांव से बरामद की गई है

इस संबंध में साईं कमल राइस मिल मालिक के परिजनों ने नौबतपुर थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।परिजनों ने इस मामले में नौबतपुर के मुखिया राजीव रंजन पर अपहरण का संदेह प्रकट किया है।बताया जाता है कि पटना के चर्चित कारोबारी साईं कमल राइस मिल के मालिक राकेश कुमार गुप्ता तथा अमित कुमार गुप्ता कल बकाया कलेक्शन को लेकर गाड़ी से घर से निकले थे।आज जब दोपहर तक दोनों भाई घर नहीं लौटे तो परिजनों को संदेह हुआ।परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया।दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले।इसके बाद परिजनों को चिंता हुई परिजनों ने इस संबंध में नौबतपुर थाना में अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है।उल्लेखनीय है कि आज दरभंगा में 10 करोड़ के हुए लूट के मामले ने प्रदेश में विधि व्यवस्था की पोल पहले से खोल कर रख दी है

अब पटना में राइस मिल मालिक बंधुओं के अपहरण की सूचना ने प्रशासन को बुरी तरह से हलकान कर दिया है।

You may have missed