PATNA-कार्बन डाइऑक्साइड से लदी टैंक लॉरी पलटी बड़े पैमाने पर गैस का रिसाव,इलाके में दहशत
पटना।पटना के विक्रम थाना क्षेत्र के गोरखरी गांव में उस समय दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।जब बीच सड़क पर एक टैंक लॉरी दुर्घटनाग्रस्त होकर उलट गई।टैंक लॉरी में लदा कार्बन डाइऑक्साइड गैस का भारी मात्रा में रिसाव होने लगा।गैस के रिसाव होने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।मौका ए वारदात पर भयानक धुंध तथा बर्फबारी जैसा मंजर नजर आने लगा था।प्राप्त सूचना के मुताबिक पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के गोरखरी गांव में सड़क निर्माण का कार्य जारी है।जिस वजह से सड़कें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी क्रम में बिहटा के लोहा फैक्ट्री जा रही कार्बन डाइऑक्साइड से लदी एक टैंक लॉरी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।पलटने के बाद उस टैंक लॉरी से भारी पैमाने पर गैस का रिसाव होने लगा।टैंक लॉरी से बड़े पैमाने पर गैस के रिसाव होने की वजह से आसपास के गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।इस संबंध में टैंक लॉरी के चालक रामचंद्र ने बताया कि कार्बन डाइऑक्साइड से भरी टैंक लॉरी बिहटा के लोहा फैक्ट्री में जा रही थी।मगर रास्ता भटकने के क्रम में विक्रम पहुंच गई।घटना की जानकारी प्रशासन तक पहुंच चुकी है। घटनास्थल पर प्रशासन के द्वारा एहतियात के उपाय किए जा रहा है।


