February 15, 2026

Big breaking- नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, देखिए किसे मिला..कौन सा विभाग..

पटना।कल शपथ ग्रहण के उपरांत नीतीश सरकार के गठन के बाद आज मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शपथ ग्रहण के बाद से ही मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा- जदयू,हम तथा वीआईपी पार्टी के बीच मंथन चल रहा था।मंथन के उपरांत आज कैबिनेट की मीटिंग के बाद सभी सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। उपमुख्यमंत्री तारा किशोर प्रसाद को वित्त एवं वन एवं पर्यावरण,द्वितीय उपमुख्यमंत्री रेणु देवी महिला कल्याण,विजय चौधरी ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग,मंगल पांडे स्वास्थ्य तथा पथ निर्माण,विजेंद्र यादव ऊर्जा तथा उत्पाद एवं निबंधन, मेवालाल चौधरी शिक्षा विभाग,अशोक चौधरी भवन निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण तथा प्रौद्योगिकी विभाग,संतोष मांझी लघु सिंचाई तथा एससी-एसटी कल्याण विभाग

You may have missed