August 27, 2026

अमरेंद्र प्रताप सिंह बनेंगे मंत्री, विधानसभा स्पीकर पद के लिए नंदकिशोर तथा प्रेम कुमार के नाम पर मंथन

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के उपरांत आज राजग विधायक दल के नेता नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का शपथ ले रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके कैबिनेट मंत्री के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी,जदयू के वरिष्ठ विजेंद्र यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी,मेवालाल चौधरी शपथ ले रहे हैं।इस दौरान भाजपा कोटे से दो डिप्टी सीएम बनाए जा रहे हैं।जिसमें एक तारा किशोर प्रसाद तथा दूसरी रेणु देवी होंगी।भाजपा कोटे से मंगल पांडे,अमरेंद्र प्रताप सिंह,रामसूरत राय, जीवेश मिश्रा तथा रामप्रीत पासवान मंत्री बनने जा रहे है।अमरेंद्र प्रताप सिंह के नाम की चर्चा विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए हो रही थी।मगर अब उनके कैबिनेट मंत्री बनाने से विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में नंदकिशोर यादव तथा प्रेम कुमार का नाम चल रहा है। भाजपा कोटे से विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन हो रहा है।उल्लेखनीय है कि 15 वर्षों से बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद जदयू के पास ही रहा।मगर इस दफे जदयू से अधिक संख्या में विधायक होने के कारण भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष पद अपने पाले में करने का फैसला ले लिया है।

You may have missed