February 16, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 13 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरूवार को 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 13 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में समस्तीपुर के 55 वर्षीय चंद्रसेन राही, पूर्णिया के 70 वर्षीय चंद्र प्रसाद मृदा जबकि जमुई के 42 वर्षीय अविनाश कुमार भगत की मौत हो गयी है। वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 13 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमें पटना, सारण, बक्सर, सिवान, नालंदा, नवादा, औरगंबाद, समस्तीपुर, उत्तर प्रदेश, बांका के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 8 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed