February 15, 2026

जदयू विधान पार्षद दिनेश सिंह किए गए निलंबित,लोजपा प्रत्याशी पुत्री के लिए कर रहे थे प्रचार

पटना।पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जदयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज अपनी पार्टी के विधान पार्षद दिनेश सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया।दिनेश सिंह जदयू के विधान पार्षद हैं तथा दिनेश सिंह की पत्नी वीणा सिंह वैशाली से लोजपा सांसद हैं।इस चुनाव में दिनेश सिंह तथा वीणा सिंह की पुत्री कोमल सिंह लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।विधान पार्षद दिनेश सिंह पर अपनी पुत्री कोमल सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के आरोप के कारण जदयू ने उन पर यह कार्रवाई की।जदयू के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य के हस्ताक्षर से जारी निलंबन पत्र में 10 दिन में उनसे जवाब देने को कहा है। दिनेश सिंह पर इस कार्रवाई की वजह उनकी बेटी बनी हैं।

ज्ञातव्य हो कि दिनेश सिंह की बेटी कोमल सिंह गायघाट से लोजपा की उम्मीदवार है और जदयू के विधानपार्षद दिनेश सिंह पर उनकी मदद के साथ ही जदयू के कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने एवं धमकी देने का आरोप लगा है।

उल्लेखनीय है कि दिनेश सिंह सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं।वहीं, उनकी बेटी कोमल सिंह गायघाट से लोजपा की उम्मीदवार हैं।दिनेश सिंह पर आरोप है कि वह लगातार अपनी बेटी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। दिनेश सिंह पर यह आरोप भी है कि उन्होंने गायघाट विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जेडीयू कार्यकर्ताओं और नेताओं को धमकाने का काम किया।

You may have missed