September 13, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 4 लोगों की मौत, 16 नए मामले सामने आये

फुलवारी। पटना एम्स में मंगलवार को 4 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 16 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में बेगूसराय के 54 वर्षीय सुनील कुमार, सारण के 60 वर्षीय महावीर प्रसाद महतो, गोपालगंज के 76 वर्षीय डॉ. राजेन्द्र ठाकुर जबकि पूर्णिया के 50 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार चौधरी की मौत हो गयी है। वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 16 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें वैशाली, भोजपुर, पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, मधुबनी, दरभंगा के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 9 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed