February 15, 2026

20 अक्टूबर को नीतीश गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद और पटना में करेंगे जनसभाएं

पटना। चुनावी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 अक्टूबर को पांच जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री के निश्चय संवाद कार्यक्रम में उनके साथ जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी भी होंगे। मुख्यमंत्री गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद और पटना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निश्चय संवाद करेंगे। इस दौरान कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग सहित तमाम गाइडलाइन के पालन करने की अपील की गई है।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार विभिन्न माध्यमों से जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में 20 अक्टूबर को उनकी पहली सभा गोपालगंज के उच्च विद्यालय मैदान भोरे में होगी। दूसरी सभा जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के हरिराम महाविद्यालय मैदान, मैरवां में और तीसरी सभा रघुनाथपुर के उच्च विद्यालय मैदान राजपुर में होगी। चौथी सभा जहानाबाद के उच्च विद्यालय मैदान सिकरिया में और पांचवी सभा गांधी मैदान, मसौढ़ी में होगी।

You may have missed