September 17, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 3 लोगों की मौत, 24 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शनिवार को तीन मरीजों की मौत हो गयी, जबकि नए मरीजों में 24 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में विश्वनाथ नगर बेगूसराय निवासी 70 वर्षीय गणेश सिंह, लोहिया नगर गोड्डा निवासी 71 वर्षीय राजकुमार झा एवं पटना के कचौड़ी गली निवासी 64 वर्षीय राजेश कुमार रस्तोगी की मौत कोरोना से हो गयी है। वहीं10 लोगों ने कोरोना को हराया है, जिन्हें एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके अलावा 24 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है, जिनका इलाज आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

You may have missed