बिहार चुनाव : तेजस्वी यादव रविवार को इन विधानसभा में करेंगे चुनावी सभा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दलों के स्टार प्रचारक इन दिनों उन क्षेत्रों में सभाएं करने में व्यस्त हैं, जहां पहले चरण में वोटिंग होनी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को फिर सात चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष कल 18 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10:15 बजे मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मेकरा ग्राम, पूर्वाह्न 11:05 बजे सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के महंथ स्टेडियम मैदान चानन, दोपहर 11:55 बजे जमुई विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान कचहरी चौक जमुई में, अपराह्न 12:45 बजे शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय घघौर घाट कुटुम्बा, अपराह्न 01:35 बजे गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के सैनिक वैश्य उच्च विद्यालय गोविंदपुर, अपराह्न 02:25 बजे नवादा विधान सभा क्षेत्र के इंटर विद्यालय नादरीगंज एवं अपराह्न 03:15 बजे शेरघाटी विधान सभा क्षेत्र के रंगलाल हाई स्कूल मैदान शेरघाटी में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें शनिवार को भी तेजस्वी ने सात चुनावी सभाओं को संबोधित कर विरोधियों पर निशाना साधा।


