BIHAR : 20 अक्टूबर से होगा कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हाजीपुर। बिहार में आगामी फेस्टिवल के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ का देखते हुए 20 अक्टूबर से कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
03185/03186 जयनगर-सियालदह-जयनगर : 03185 सियालदह़-जयनगर फेस्टिवल का परिचालन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। इसी तरह 03186 जयनगर-सियालदह स्पेशल 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं वातानुकूलि ततृतीय श्रेणी के क्रमश: एक-एक, शयनयान श्रेणी के 09 तथा साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे।
03021/03022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा फेस्टिवल: 03021 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल का परिचालन 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक एवं 03022 रक्सौल-हावड़ा का परिचालन 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।
03019/03020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा फेस्टिवल: 03019 हावड़ा-काठगोदाम स्पेषल 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक तथा 03020 काठगोदाम-हावड़ा स्पेशल 22 अक्टूबर से 02 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 07 कोच तथा साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे।
02331/02332 हावड़ा-जम्मूतवी-हावड़ा फेस्टिवल: 02331 हावड़ा-जम्मूतवी स्पेशल 20 अक्टूबर से 28 नवबर के बीच प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को हावड़ा से जम्मूतवी के लिए खुलेगी। इसी तरह 02332 जम्मूतवी-हावड़ा स्पेशल का परिचालन 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, गुरूवार एवं रविवार को किया जाएगा। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलि ततृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10 कोचतथासाधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे। इसके अलावा पूर्व मध्य रेल के लिए कई और फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन किया जाएगा।