वन कर्मियों को छक्के छुड़ाए एक विशाल विषधर ने, ऐसे आया पकड़ में
फतुहा। बुधवार को फतुहा के मोजीपुर स्थित एक घर में उस समय भगदड़ मच गई, जब पड़ोसियों ने घर में विषधर होने की बात कही। जब घर की जांच की गई तो घर के एक कमरे में एक विशाल गेहूंअन सांप दिखा तो जो रुक-रुक कर फुफकार मार रहा था। यह फुफकार इतनी तेज थी कि पड़ोसी के घर तक उसकी आवाज जा रही थी। यह घटना मोजीपुर के मदन प्रसाद के घर की थी।


यह विषधर सुबह आठ बजे देखी गई थी। इसके बाद इसे पकड़ने के लिए वन विभाग के वनपाल व वन आरक्षी को बुलाया गया लेकिन दो बजे दिन तक इस विषधर को पकड़ा नहीं गया। इसके फुफकार के डर से वन कर्मी पीछे हट जा रहे थे। इसके बाद वन विभाग के दूसरे टीम को बुलाया गया, तब जाकर दूसरे टीम ने विषधर को अपने काबू में किया तथा उसे पकड़कर ले गये। यह घटना पूरे गांव के साथ-साथ शहर में चर्चा का केन्द्र बना रहा।

