September 17, 2026

फतुहा : ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

फतुहा। बुधवार को शीशामील स्थित सोनारु मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में बाइक सवार को तत्काल पटना के एक निजी अस्पताल में भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक चंडी थाना क्षेत्र के बदौरा गांव निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार है, जो बिहारशरीफ में विद्युत कर्मी है। फिलवक्त मृतक अपने परिवार व बच्चों के साथ बांकीपुर गोरख मुहल्ले में किराए पर रहता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक ड्यूटी खत्म कर बाइक से बिहारशरीफ से फतुहा लौट रहा था, तभी वह सोनारु मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है।

You may have missed