श्याम रजक से भी ज्यादा वोट लाकर अरुण मांझी की होगी जीत : अशोक चौधरी
फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ के जेडीयू प्रत्याशी अरुण मांझी अपने प्रस्तावक नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम और कुमार रविन्द्र के साथ फुलवारी शरीफ ब्लॉक में अपना नामांकन करने के बाद शहर के एसके मैरेज पार्क में एक विशाल सभा की। सभा में प्रदेश जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, जदयू मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, प्रो. गुलाम गौस, सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, वाल्मीकि सिंह सहित कई बड़े नेताओं के साथ प्रत्याशी अरुण कुमार मांझी ने भी सभा को संबोधित किया।


मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश और केंद्र में मोदी के विकास पर जनता वोट करेगी और बिहार में एक बार से नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में लोजपा कोई फैक्टर नहीं है, उसे बीजेपी ने भी गठबंधन से बाहर बताया है। आम पार्टी की तरह ही अब लोजपा भी चुनाव मैदान में है। फुलवारी शरीफ में श्याम रजक से भी ज्यादा वोट लाकर अरुण मांझी जीत हासिल करेंगे। वहीं जदयू प्रत्याशी अरुण कुमार मांझी ने नामांकन कर निकलने के बाद कहा कि किसी से मेरा कोई टक्कर नहीं हैं, हम भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।

