September 17, 2026

BIG BREAKING : बिहार भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष समेत नौ नेताओं को पार्टी से किया निलंबन

पटना। बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा ने सख्त कदम उठाते हुए अपने नौ वरिष्ठ नेताओं को पार्टी निलंबित कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए नौ वरिष्ठ नेताओं को छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है। पार्टी की कार्रवाई की जद में आने वाले नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रामेश्वर चौरसिया के अलावा ऊषा विद्यार्थी और अन्य नेता हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबन किया है।
जिन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया है उनमें रोहतास से राजेंद्र सिंह और रामेश्वर चौरसिया, पटना से ऊषा विद्यार्थी और अनिल कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं झाझा से रवींद्र यादव, भोजपुर से श्वेता सिंह, जहानाबाद से इंदु कश्यप, जमुई से अजय प्रताप और मृणाल शेखर के नाम शामिल हैं।

You may have missed