February 15, 2026

बिहार चुनाव : कोरोना महामारी को ले राजनीतिक दलों के अब 30 स्टार प्रचारक ही कर सकेंगे प्रचार, आयोग का निर्णय

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव और वाल्मीकिनगर संसदीय सीट के लिए उप चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या घटा दी गई है। पहले जहां स्टार प्रचारकों की संख्या 40 तय की थी, वहीं इसे घटाकर 30 कर दी गई है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को संशोधित दिशा-निर्देश जारी कर कहा कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय निबंधित दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या अब 30 होगी। जबकि गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों की संख्या 20 की जगह अब 15 होगी। उक्त निर्णय कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया है।
चुनाव आयोग के अनुसार, राजनीतिक दलों के द्वारा स्टार प्रचारकों के आवेदन दिए जाने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब नामांकन शुरू होने के सात की जगह दस दिनों के अंदर राजनीतिक दल स्टार प्रचारकों की सूची आयोग को सौंप सकेंगे। इसके अतिरिक्त, आयोग ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक दलों के द्वारा स्टार प्रचारकों के द्वारा चुनाव प्रचार शुरू किए जाने के 48 घंटे पहले सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को देनी होगी ताकि वहां सुरक्षा के सभी प्रबंध पहले किए जा सकें।

You may have missed