इनकम टैक्स रेड-बिस्कोमान निदेशक रमेश चंद्र चौबे तथा राजद नेता संजय सिंह के ठिकानों पर
पटना।राजधानी के बिस्कोमान के पास से चुनाव की घोषणा के बाद बरामद किए गए 75 लाख रुपए जिस राजद नेता संजय सिंह के गाड़ी से बरामद हुए थे।आयकर की टीम ने उसी राजद नेता संजय सिंह तथा बिस्कोमान के निदेशक रमेश चंद्र चौबे के औरंगाबाद,सासाराम तथा वाराणसी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजद नेता संजय सिंह का खनन तथा होटल का बड़ा व्यवसाय है। पिछले सप्ताह राजधानी पटना के बिस्कोमान के पास उनके फॉर्च्यूनर गाड़ी से पुलिस को तलाशी के दौरान 75 लाख रुपए नगद बरामद हुए थे। पुलिस द्वारा वह रकम आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिए गए थे।बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को इन दोनों के विभिन्न ठिकानों से तकरीबन 60 लाख रूपए नगद जेवरात तथा करोड़ों के निवेश संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।छापेमारी मंगलवार की देर रात से आरंभ हुई थी।जो बुधवार की शाम तक चली राजद नेता संजय सिंह तथा बिस्कोमान के निदेशक रमेश चंद्र चौबे के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की खबर ने सनसनी मचाकर रख दी है।ज्ञातव्य हो कि पटना के गांधी मैदान में राजद नेता संजय सिंह के फॉर्च्यूनर गाड़ी से 75 लाख रुपए बरामद हुए थे।जिसके स्रोत की जांच को लेकर आयकर विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि पूरे छापेमारी प्रकरण में बरामद दस्तावेजों की जांच होगी।जांच के उपरांत अगर गड़बड़ी पाई गई तो नियम सम्मत धाराओं के तहत संजय सिंह तथा रमेश चंद्र चौबे पर आयकर विभाग कार्रवाई करेगी।


