तेजस्वी से मुकेश को खतरा, VIP ने गृहमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की उच्चस्तरीय सुरक्षा की मांग

पटना। विकासशील इंसान पार्टी ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी के हवाले से लिखे पत्र में संदेह जताते हुए लिखा गया है कि मुकेश सहनी बीते दिनों महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसी बीच पिछले दिनों अररिया जिला राजद के दलित प्रकोष्ठ के सचिव शक्ति मल्लिक ने जब राजद नेता तेजस्वी यादव के काले कारनामों को उजागर किया, तो उनकी हत्या करवा दी गई।
पत्र में लिखा गया है कि इसी आधार पर हमें संदेह है कि राजनीतिक द्वेषवश कहीं उनकी भी हत्या कराने की साजिश न की जाय और कोई अनहोनी न हो जाय, इसलिए वीआईपी मुकेश सहनी को उच्चस्तरीय सुरक्षा मुहैया कराये जाने की मांग नियमानुसार यथोचित ढ़ंग से करने की करती है।

You may have missed