आज जारी होगी भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची,केंद्रीय चुनाव समिति करेगी घोषणा
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के साथ सीटों के बंटवारे को मसला को हल करने के उपरांत भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति प्रत्याशियों के नामों पर मंथन कर रही है।कल चली लंबी मंथन के बाद आज पुनः भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई है।सूत्रों के अनुसार आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के उपरांत भाजपा लगभग 66 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी कर सकती है।प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर भाजपा की चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है।पार्टी सूत्रों के मुताबिक आज दोपहर बाद तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की पूरे आसार हैं।गौरतलब है कि कल दिनभर केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक में बिहार विधानसभा की सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर पार्टी नेताओं के बीच लंबा मंथन का दौर चला।कमोबेश प्रथम चरण के सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं।जिनका खुलासा आज किया जा सकता है।इसके पूर्व रविवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित हुई थी।इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत,बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव,बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत भाजपा के प्रमुख नेता उपस्थित थे। जानकारी के मुताबिक भाजपा आज प्रथम तथा द्वितीय चरण के विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है।


