September 19, 2026

महागठबंधन के बीच सीटों का बटवारा फाइनल,शाम 4:00 बजे होगा औपचारिक ऐलान

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर महागठबंधन में सीटों के शेयरिंग की सूची आज शाम में महागठबंधन के नेताओं के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। महागठबंधन के तरफ से आज शाम में 4:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित गया है।जिस के संबंध में आशय यही है कि महागठबंधन में हुए सीटों के तालमेल को सार्वजनिक किया जाएगा। महागठबंधन में राजद,-कांग्रेस,माले,सीपीआई, सीपीएम तथा वीआईपी पार्टी के बीच सीटों का तालमेल हुआ है।सूत्रों के मुताबिक महागठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के तहत राजद 137,कांग्रेस- 68 सीपीआई- 5,वीआईपी-5 सीपीएम- 5,माले-19 (इसमें कुछ एक-दो सीटों का अंतर हो सकता है)। महागठबंधन के द्वारा आज शाम के प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न पार्टियों के बीच हुए सीटों के समझौते की लिस्ट जारी की जाएगी। इस आशय के बाद बिहार की राजनीति में धुंधलाती तस्वीर साफ नजर आने लगी है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से महागठबंधन के अंदर राजद तथा कांग्रेस के बीच सीटों की खींचतान चल रही थी।कांग्रेस के बड़े नेता लगातार तीन दिन से दिल्ली में जमे हुए थे। कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमिटी के मैराथन बैठक के बाद भी राजद के साथ सीटों के समझौतों पर कोई खास निर्णय नहीं लिया जा सका था।सूत्र बताते हैं कि राजद अध्यक्ष लालू यादव तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के बाद ही बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों के शेयरिंग का विवाद हल हो सका है।

You may have missed