भाजपा-जदयू गहराते संकट के बीच देवेंद्र फडणवीस तथा भूपेंद्र यादव पहुंचे पटना,आज फिर होगी जदयू से फाइनल बातचीत
पटना/नई दिल्ली।दिल्ली में कल देर रात गृहमंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चली बैठक के बाद बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस तथा संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव आज पुनः पटना पहुंच गये।बताया जा रहा है कि आज भाजपा तथा जदयू के बीच सीटों के तालमेल को लेकर फाइनल बातचीत होगी।कल देर रात तक चली मीटिंग में गृहमंत्री अमित शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले स्पष्ट संकेतों के साथ संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव तथा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस पटना पहुंचे हैं।सूत्र बताते हैं कि इस बार भाजपा जदयू के साथ ‘क्लीन टू बोल्ड’ अंदाज में बात करने वाली है।बिहार में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है।ऐसे में प्रथम चरण की अधिसूचना जारी होने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी राजग में सीटों का तालमेल ना हो पाना भाजपा को बुरी तरह खल रहा है।भाजपा के द्वारा आज जदयू के साथ सीटों के तालमेल पर निश्चित तौर पर फैसला हो जाने की उम्मीद है।सूत्र बताते हैं कि जदयू के द्वारा भाजपा के परंपरागत सीटिंग सीटों पर दावा ठोकें जाने से भाजपा असहज महसूस कर रही है।मगर बिहार में भाजपा तथा जदयू अकेले चुनाव लड़ने का जोखिम नहीं लेना चाहती है।इसलिए कल शाम में दिल्ली को निकले चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस तथा संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव आज दिन होते ही फिर से पटना आ गए हैं।उल्लेखनीय है कि कल विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर भाजपा तथा जदयू के बीच सीटों का तालमेल की बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई थी। दिल्ली से हाईकमान के द्वारा तलब किए जाने के बाद संगठन प्रभारी भूपेंद्र यादव तथा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस दिल्ली चले गए थे। कल देर रात दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ इन नेताओं का उच्च स्तरीय बैठक हुआ।बैठक में भाजपा के द्वारा अपनी ओर से ब्लूप्रिंट फाइनल किया गया है।जिसे आज जातियों के साथ टेबल पर शेयर किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि आज शाम दिल्ली में लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक है।जिसमें लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने राजग में रहने या ना रहने के निर्णय का खुलासा करेंगे।


