September 15, 2026

NDA में सीट बंटवारे के लिए हुई निर्णायक बैठक, अमित शाह चिराग से करेंगे बात

नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के लिए निर्णायक बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बिहार प्रभारी देवेंद्र फडनवीस, भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंगल पाडे, नागेंद्र जी और सौदान सिंह मौजूद रहे। सूचना मिल रही है कि बैठक में यह तय किया गया है कि दो-तीन दिन में सीटों का बंटवारा होगी। सभी सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। बैठक में सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक के बाद भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि एनडीए सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ेगा और एनडीए की भाजपा, जदयू और लोजपा ये तीनों पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। यहां तक की जीतन राम मांझी की पार्टी भी जदयू को समर्थन दे रही है।
गौरतलब है कल से विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 71 सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जायेगा, लेकिन अब तक एनडीए और महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। एनडीए में लोजपा को लेकर सीट बंटवारे का फार्मूला अब तक तय नहीं हो पाया है। ऐसी सूचना मिल रही है कि अमित शाह चिराग पासवान से बात करेंगे और तब जाकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फैसला होगा।

You may have missed