पटना एम्स में कोरोना से 1 व्यक्ति की मौत, 5 नए मामले सामने आये ,

फुलवारी। पटना एम्स में मंगलवार को 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजों में 5 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में पटना के रामकृष्णा नगर के 83 वर्षीय विनय कुुमार गुप्ता की मौत हो गयी है। वहीं मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 5 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे पटना, मोतीहारी, नालंदा के मरीज शामिल हैं। इसके आलावा एम्स में 14 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed