BIHAR : नियमों के साथ 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 28 सितम्बर से खुलेंगे
पटना। कोरोना संक्रमण के कारण महीनों से बंद बिहार के स्कूल कुछ नियम व शर्तों के साथ अब खुलने को तैयार हैं। 9वीं से 12वीं तक के स्कूल 28 सितम्बर से खुलने जा रहे हैं। लेकिन कंटेंटमेंट के स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग जल्द ही गाइडलाइन जारी करेगा। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवर को जारी बयान के मुताबिक, एक बच्चा सप्ताह में दो दिन ही स्कूल जाएगा। वहीं एक दिन में स्कूल के आधे ही शिक्षक स्कूल आएंगे। अभिभावक अपने बच्चों को यदि स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं तो उन पर स्कूल की ओर से कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगा।
बता दें कोरोना काल में अभिभावक मार्गदर्शन क्लास के लिए भी बच्चों को स्कूल भेजने का खतरा मोल लेने को तैयार नहीं हैं। राजधानी पटना के स्कूलों के 80 से 85 फीसदी अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से इनकार कर दिया है। अभिभावक फिलहाल आॅनलाइन क्लास से ही बच्चे की पढ़ाई चाहते हैं।
स्कूलों में ये तैयारी
– स्कूल परिसर को कई बार सेनेटाइज किया गया है
– स्कूल में प्रवेश के हर गेट को खोला जायेगा
– क्लास के अंदर छह फीट की दूरी पर बेंच लगायी जाएगी
– एक समय में एक सेक्शन के दस बच्चे को ही बुलाया जायेगा
– एक कक्षा में पांच से छह बच्चे ही बैठेंगे
– मास्क लगा कर नहीं आने वाले बच्चों को मास्क देकर ही स्कूल में प्रवेश मिलेगा
– आक्सीजन लेवल जांचने के लिए आक्सीमीटर रहेगा
विद्यार्थी के लिए गाइडलाइन
– स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें
– अपने पेन, पेंसिल, कॉपी, किताबें आदि किसी से साझा नहीं करें
– प्रैक्टिकल क्लासेस अभी नहीं होगी
– स्कूल में इधर उधर नहीं घूमें
– मास्क लगाकर स्कूल परिसर में रहें
– सेनेटाइजर साथ में रखें
इन लोगों को नहीं मिलेगा प्रवेश
– बुर्जुग शिक्षक या बुर्जुग स्टॉफ को नहीं बुलाया जायेगा
– क्वारंटाइन जोन वाले इलाके के छात्र और शिक्षक नहीं आएंगे स्कूल
– सर्दी जुकाम वाले छात्रों को आने की मंजूरी नहीं
– एलर्जी का लक्ष्ण वाले शिक्षक स्कूल नहीं आएंगे
– जिन शिक्षक या छात्र के परिवार या आसपरोड़ में किसी को कोरोना हुआ है तो वो नहीं आयेंगे


