सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को नहीं मिला पैरोल,अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे
सिवान/नई दिल्ली।दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सिवान के बाहुबली पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को अपने पिता के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए पैरोल नहीं मिल सका।पूर्व सांसद शहाबुद्दीन ने अपने पिता के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर रिहाई की मांग की थी।मगर जेल प्रशासन के द्वारा उनकी अर्जी ठुकरा दी गई है।तिहाड़ जेल ने शहाबुद्दीन को पैरोल देने से इंकार कर दिया है।अब शहाबुद्दीन पैरोल नहीं मिलने के कारण आज अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगे।बताया जा रहा था कि शहाबुद्दीन जेल से पैरोल मिलने के बाद वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होते, लेकिन उनको पैरोल नहीं मिल पाया।इसके पीछे का कारण लंबी कानूनी प्रक्रिया बताया जा रहा है।कल उनके पिता का निधन हुआ है।जेल प्रशासन से उन्होंने अनुरोध किया था कि वह अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते थे। लेकिन पेरौल नहीं मिल पाया। सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन 2018 से शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में बंद है।सिवान।सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पिता शेख हसीबुल्लाह का निधन हो गया है।सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन दिल्ली के तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में बंद है। सिवान में उनके पैतृक निवास में उनके पिता हसीबुल्लाह का निधन हो गया है।पूर्व सांसद के पिता के निधन को लेकर उनके समर्थकों ने शोक व्यक्त किया है।पूर्व सांसद के पिता के निधन के समाचार प्रकाश में आने के बाद राज्य के कई राजनीतिज्ञों ने गहरा दुख प्रकट किया है। राजद के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।विदित हो के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन सीवान से चार बार सांसद रह चुके हैं।पूर्व सांसद शहाबुद्दीन 2004 में कई कांडों में वांछित होने की वजह से जेल चले गए।लंबे अर्से के बाद 2016 में उन्हें जमानत मिला था।मगर सिवान के चर्चित तेजाब हत्याकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उनका जमानत रद्द कर दिया गया।जिस कारण उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल में जाना पड़ा।


