पटना पुलिस का खुलासा : अवैध संबंध में ही सागर गोप की हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
फतुहा। बुधवार को पुलिस ने नत्थुपुर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक सागर गोप की हत्या उसके कथित प्रेमिका शैल देवी के घर में ही रात को लाठी-डंडे से मारकर कर दी गयी थी। हत्या के बाद महिला के परिजनों के द्वारा साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की गई थी। थानाध्यक्ष की मानें तो सागर गोप की हत्या महिला के साथ अवैध संबंध का ही परिणाम है। महिला व उसके परिजन उसके लंबे प्रेम प्रसंग से तंग आ चुके थे। जांच में सामने आया है कि रविवार को देर रात कथित प्रेमिका के घर के पास ही एक चौकी पर बैठकर महिला के दो देवर के साथ शराब पीते हुए देखा गया था। उसके बाद मृतक महिला के घर गया था। पुलिस के अनुसार उसके पहुंचते ही कुछ बात को लेकर मृतक का महिला के साथ विवाद हो गया। बढ़ते विवाद को देख महिला के परिजन वहां पहुंच गए और उसकी पिटाई करने लगे।
पुलिस के अनुसार, मृतक कम ही पिटाई में अपनी जान गंवा दी थी। उसके बाद महिला के परिजन शव को रात में घर में ही रखे रहे। दिन में मौका देखकर शव को ठिकाने लगाने ले ही जा रहे थे लेकिन सफल नहीं हो सके और पास की एक गली में ही शव को छोड़कर लोग भाग गए और हत्या का ऐसा रुप देने की कोशिश करने लगे कि लोगों ऐसा प्रतीत हो कि यह हत्या किसी साजिश का परिणाम है। पुलिस ने इसके बाद महिला के दो देवर तिलकधारी मोची व सुगन मोची को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला शैल देवी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।


