पटना एम्स में कोरोना से कोई मौत नहीं, 15 नए मामले सामने आये
फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में मंगलवार को कोरोना से होने वाले मौतों की संख्या शून्य रही, जबकि नए मरीजों में 15 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में मंगलवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 15 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, जमुई, अररिया, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज के मरीज शामिल हैं। इसके आलावा एम्स में 9 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।


