BIHAR : जदयू का नया मगही गीत जारी, कदम-कदम बढ़ावा हो, विकास गीत गावा हो…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने मंगलवार को वीडियो और स्लोगन जारी किया है। जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यक्तित्व, विजन और 15 साल के काम पर आधारित वीडियो के साथ ही एक गीत भी जारी किया गया है। जेडीयू का नया गाना मगही भाषा में है। मगही भाषा में गाये गए गाना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष बताया गया है। गाने के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है तो 15 सालों में बिहार ने काफी तरक्की की है। गाने के बोल हैं, ‘कदम कदम बढ़ावा हो, विकास गीत गावा हो, नीतीश जी के सपना के बिहार तू बनावा हो…’
इस पर प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने अपने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को जो वचन दिया था, उन सभी वचनों को पूरा किया है। इन निश्चयों को पूरा करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। वे 15 सालों से बिहार पर शासन इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि जो कहते हैं, वही करते हैं। तेजस्वी यादव जी, नीतीश कुमार निश्चय पुरुष हैं और आज तक उन्होंने जो निश्चय लिया है उससे एक इंच भी टस से मस नहीं हुए हैं।


