बिहार फर्स्ट पदयात्रा से प्रभावित होकर कईयों ने ग्रहण की लोजपा की सदस्यता

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी की अध्यक्षता में एवं पार्टी के प्रवक्ता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता संजय पासवान, मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह कल्लू, छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी मिश्रा, संजीव सरदार, उपेंद्र यादव की उपस्थिति में बाराचट्टी के पूर्व विधायक उमेश सिंह, आरा मेयर के भाई पिंटू तिवारी, करणी सेना के प्रदेश कार्यकारी सदस्य उपेंद्र सिंह, भागलपुर कहलगांव के सामाजिक नेता सुभाष यादव आदि लोग अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लोजपा में शामिल हुए तथा सदस्यता ग्रहण की।

डॉ. शाहनवाज ने बताया कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद चिराग पासवान की बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट पदयात्रा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह में कार्यालय प्रभारी राजेंद्र विश्वकर्मा, सौलत राही, युवा लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार, ओम प्रकाश भारती, कुंदन कुमार ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया।

You may have missed