आकिल ईमाम को निबंध लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान
फूलवारी शरीफ। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा एचआईवी एड्स और कोविड-19 को लेकर आॅनलाईन जागरूकता प्रतियोगिता “संकल्प” का आयोजन किया गया। जिसमें पटना लॉ कॉलेज के छात्र, सोशल एक्टिविस्ट तथा एनएसएस के सक्रिय वालंटियर सह हारून नगर निवासी आकिल ईमाम खान को निबंध लेखन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। प्रतियोगिता में “वैश्विक कार्यों में युवाओं की भागीदारी” विषय थी। प्रतियोगिता में दिल्ली, झारखंड अन्य राज्यों सहित लगभग 2600 प्रतिभागि शामिल हुए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मुहम्मद शरीफ और एनएसएस आॅफिसर डॉ. योगेंद्र कुमार वर्मा ने कॉलेज और पटना विश्विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने के लिए आकिल को बधाई दिया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आकिल ने पिछले महीना अगस्त में ही ई यूथ पार्लियामेंट में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सर्वश्रेष्ठ “हाई कमेंडेशन” अवार्ड तथा नेशनल स्पीच प्रतियोगिता में देशभर में प्रथम स्थान पाया था।


