February 20, 2026

मो. अफरोज बने लोजपा से. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

पटना। लोजपा सेक्यूलर ने गुरूवार को मोहम्मद अफरोज आलम (अधिवक्ता) को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने मो. अफरोज आलम को नियुक्ति पत्र दिया।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, युवा लोजपा से. के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सिकन्दर शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्य्क्ष प्रो. रामप्रवेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मो. रसीद, इकबाल अंसारी ने मो. अफरोज आलम को उनके नियुक्ति पर बधाई दिया और कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान ने दी।

You may have missed