राजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश सिंह एम्स के आईसीयू में भर्ती,अचानक तबीयत बिगड़ी
पटना/नई दिल्ली।राजद से फिलहाल नाराज चल रहे राजद के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को तबीयत खराब हो जाने की वजह से नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना संक्रमण हुआ था।कुछ दिनों पूर्व ही उन्हें कोरोना से निजात मिला था।रघुवंश प्रसाद सिंह ने फिलहाल स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिल्ली में रह रहे थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को सांस में दिक्कत हो रही थी।जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों की सलाह में आईसीयू में भर्ती किया गया है।फिलहाल उनकी तबीयत स्टेबल बताया जा रहा है।रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी एम्स में भर्ती हुए थे तथा इलाज चलने के बाद वह ठीक हो गए थे। उल्लेखनीय है कि राजद में पूर्व सांसद रामा सिंह के एंट्री को लेकर ड़ा रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज चल रहे हैं।कहा जाता है कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बार-बार के मनाने के प्रयासों के बावजूद रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराजगी अभी तक खत्म नहीं हुई है।रघुवंश प्रसाद सिंह ने रामा सिंह के एंट्री के सवाल पर राजद के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।


