September 15, 2026

समस्तीपुर : सीएम नीतीश के संवाद को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिला के बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सहित बुधनगरा पंचायत स्थित जदयू प्रखंड अध्यक्ष कामोद कुमार बसंत के आवासीय परिसर, सियारी गांव स्थित सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार चौधरी व महासचिव जिला जदयू सीतामढ़ी परमानंद झा के आवासीय परिसर में मुख्यमंत्री निश्चय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के वर्चुअल निश्चय संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापन किया तथा सीएम नीतीश कुमार के संवाद को जन-जन तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। मौके पर राजू कुमार रजक, रंजीत नाथ मिश्रा, कृष्ण कुमार झा, बुलन देवी, बलिराम झा, जीवानंद झा, वीरेंद्र दास, गणेश साह, रघुनाथ पासवान, विशेश्वर साह, सूरज मंडल, प्रेम पटेल, गौरीशंकर मंडल, महेश मंडल, चंदेश्वर राम, राम सोगारथ राम, विलास राम, ललन पासवान, महेशर राम, सुजीत पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

You may have missed