February 20, 2026

सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद तो शहीद जगदेव प्रसाद थे सामाजिक न्याय के योद्धा : तेजस्वी

पटना। राजद कार्यालय में शनिवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्व. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में तथा बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि स्व. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद थे। वे अपने कर्म के बल पर शिक्षक से भारत के राष्ट्रपति के पद तक को सुशोभित किया। आज उनकी सादगी, समाजसेवा तथा उनके बताये रास्ते का अनुकरण करना चाहिए।
आगे श्री यादव ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय के योद्धा थे। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और अकलियतों की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। वे बिहार लेनिन के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू समतामूलक एवं शोषण विहीन समाज बनाना चाहते थे। जगदेव बाबू 90 प्रतिशत आरक्षण का नारा दिया था, जो अभी भी अधूरा है।
इस अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री श्याम रजक, सुरेश मेहता, गीता देवी, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, मदन शर्मा, निराला यादव, फैयाज आलम, कमाल, डॉ. पे्रम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed