February 21, 2026

PATNA : धारदार हथियार से युवक का गला काट सड़क पर फेंका, ढाई घंटे इलाज के बाद तोड़ा दम

फुलवारी फुलवारी। अज्ञात अपराधियों ने एक युवक का गर्दन धारदार हथियार से वार कर काट उसे पटना-खगौल मुख्य सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। सड़क पर गर्दन कटे युवक को तड़पता देख गश्ती कर रही फुलवारी थाना की पुलिस भी सन्न रह गयी। खून से लथपथ युवक उठने का भरसक प्रयास कर रहा था और फिर गिर जा रहा था। पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंचकर उससे बातचीत करने का प्रयास की लेकिन वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। पुलिस घायलावस्था में सड़क से उठाकर युवक को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर पटना पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक के गले पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर तहकीकात करने में जुटी है।
फुलवारी शरीफ में सड़क किनारे कटे गर्दन के साथ तड़पता हुआ खून से लथपथ युवक को पुलिस ने पहले प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र में उपचार कराई और फिर पीएमसीएच ले गयी। पीएमसीएच में करीब ढाई घंटे तक इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। उसके शरीर पर ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक चेकदार पायजामा पहना हुआ पाया गया है। इसके अलावा उसके पास से और कोई सामान नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान उजागर की जा सके। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर तहकीकात में जुटी है।
पुलिस का भी मानना है कि आशंका जाहिर किया जा रहा है कि युवक को अज्ञात हमलावरों ने गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार कर उसे मरा समझ कर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। मृतक किसी अपराधी गिरोह का सदस्य भी हो सकता है। किसी अपने करीबी दोस्तों ने ही उस पर धारदार हथियार से वार किया होगा।
थानेदार रफीकुर रहमान ने बताया कि युवक की उम्र करीब 22 साल होगी। पुलिस ने उसकी जान बचाने के लिए तुरंत 3 बजे सुबह में ही पहले प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में इलाज कराई और फिर पीएमसीएच ले गयी। पुलिस टीम के साथ गए घायल युवक स्वयं ही गाड़ी से उतरकर स्ट्रेचर पर लेटा था, लेकिन वह इस कदर खून से लथपथ घायल हालत में था कि कुछ बता नहीं पाया और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है, उसके बाद ही पूरी स्थिति पता चला पायेगा।

You may have missed