February 20, 2026

अररिया में पिता ने की पुत्री की हत्या,लाश को फेंक दिया था शौचालय की टंकी में, पुलिस ने किया पिता को गिरफ्तार

पटना।बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक पिता ने अपनी पुत्री की गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उसके बाद अपनी पुत्री के लाश को शौचालय की टंकी में फेंक दिया।घटना 25 अगस्त की बताई जाती है।जब युवती के लाश की बदबू आसपास के इलाकों में फैलने लगी।तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शौचालय की टंकी से युवती की लाश बरामद की।मृतका 13 वर्षीय हुस्न आरा नाम की लड़की थी।जिसे उसके पिता ने ही गला दबाकर हत्या कर दिया था।प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवती की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी।जिस कारण देर रात तक वह घर से बाहर घूमने निकल जाया करती थी। जिसे लेकर उसका पिता परेशान रहता था।परिजनों के मार्फत से मिली जानकारी के मुताबिक आसपास के कुछ कलुषीत मानसिकता वाले लोगों की बुरी नजर उक्त युवती पर थी। जिस कारण उसके पिता ने अपने पुत्री की हत्या कर दी तथा लाश को शौचालय की टंकी में फेंक दिया।इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।लड़की के पिता ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कुबूल किया है।

You may have missed