बिहार की सभी सीटों पर होगा राजद का कब्जा, मजबूत कैंडिडेट को ही मिलेगा टिकट : तेजप्रताप

पटना। राजद नेता व राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर राजद का कब्जा होगा। महागठबंधन के सभी प्रत्याशी जीत का सेहरा पहनेंगे। बिहार की जनता चुनाव के लिए तैयार हो चुकी है और रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। लोगों ने मन बना लिया है कि एनडीए सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकेंगे और तेज-तेजस्वी की युवा सरकार बनाएंगे। इस सवाल पर कि एनडीए ने 220 सीटों का दावा किया है। तेजप्रताप ने कहा कि हम सभी 243 सीट लेकर आएंगे।
तेजप्रताप ने कहा कि लालू यादव ने चुनाव को लेकर टिप्स दिए हैं। पार्टी सर्वे करा रही है और मजबूत कैंडिडेट को ही टिकट दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात हो रही है और सभी सीटों पर चर्चा हो रही है। आगे कहा कि चुनाव का माहौल है और कई उम्मीदवार जो चुनाव लड़ना चाहते हैं उनसे मुलाकात हो रही है। जो पढ़े-लिखे नौजवान हैं और अपने क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें टिकट दिया जाएगा। संगठन में पिछले 15-20 सालों से काम करने वालों को भी पार्टी वेटेज देगी। बता दें तेजप्रताप पिछले दिनों अपने पिता लालू यादव के बुलावे पर मुलाकात करने रांची गए थे। उन्होंने लालू से विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

You may have missed