खबरें फतुहा की : कोरोना जांच में 12 पॉजिटिव, बिना मास्क घूमने वाले हुए दंडित

दो अलग-अलग जगहो पर हुई कोरोना जांच में 12 पॉजिटिव
फतुहा। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अंदर दो जगहों पर कोरोना की जांच की गई। पहली जांच प्रखंड के अलावलपुर गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में एक विशेष कैम्प लगाकर की गई। यहां कुल 137 लोगों की कोरोना जांच एंटीजन किट से की गई। जांच के उपरांत यंहा कुल 7 लोग कोरोना पॉजिटिव बताए गए। वहीं दूसरी जांच स्थानीय पीएचसी में की गई। पीएचसी में 64 लोगों की जांच की गई, जिसमें पांच लोग पॉजिटिव बताए गए। कुल मिलाकर प्रखंड क्षेत्र में 201 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 12 लोग संक्रमित बताए गए। अब संक्रमितों की संख्या 232 हो गई, जिसमें एक्टिव केस 60 तक पहुंच गई है।

बिना मास्क घूमने वाले हुए दंडित
फतुहा। गुरुवार को पुलिस ने शहर के अंदर बिना मास्क वाले लोगों के बीच सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 20 लोगों को बिना मास्क पहने जुर्माना लगाया गया। जुर्माने के बाद उन्हें मास्क भी प्रदान किए गए। पुलिस के द्वारा यह चेकिंग अभियान महारानी चौक व गोविंदपुर बाजार में चलाया गया। पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।