October 31, 2026

पारिवारिक विवाद में अपहृत किशोर बरामद

फतुहा। बीते शाम पुलिस ने रामपुर डुमरा से पारिवारिक विवाद में अपहृत किशोर गौतम कुमार को बरामद कर लिया है तथा इस मामले में पूछताछ के लिए एक महिला को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, अपहृत किशोर का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। विदित हो कि कुछ दिन पूर्व नोहटा निवासी भाषो प्रसाद ने अपने पहली पत्नी के पुत्र पर दूसरी पत्नी के पुत्र गौतम कुमार का अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक बच्चे का अपहरण पारिवारिक विवाद में पैसे की लेनदेन के कारण हुई थी।

You may have missed