BIHAR : सनकी युवक ने की मासूम की जान लेने की कोशिश, ग्रामीणों की वजह से बची जान
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक सनेी युवक ने नन्हे मासूम की गला दबाकर मारने की कोशिश, लेकिन उस मासूम की किस्मत अच्छी थी कि शोर सुन कर समय के रहते लोग मौके पर पहुंच गए और वह सनकी युवक बच्चे को खेत में छोड़ फरार हो गया। ग्रामीणों ने इस बात की खबर मासूम बच्चे के घर वालों को दिया। मासूम बच्चे का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। मामला परसौनी थाना के हरपुर गांव की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, हरपुर गांव निवासी संजय कुमार के 6 वर्षीय पुत्र हिमांशु को गांव का ही एक सनकी युवक लिट्टी खिलाने का लालच देकर सोमवार की शाम खेत में ले गया और उसका मुंह-नाक व गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश करने लगा। इस बीच बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग खेत की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख सनकी युवक बच्चे को छोड़ कर भागने में सफल रहा। वहीं लोगों ने बच्चे को बेहोशी की हालत में उसके घर वालों को सौंपा। बच्चे का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। इस मामले में परसौनी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।


