September 15, 2026

पूर्व विधायक राहुल कुमार शहीद लवकुश शर्मा के परिजनों से मिलें ,किया दाह संस्कार स्थल का मुआयना

जहानाबाद।जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकी हमला में शहीद हुए सेना के जवान शहीद लवकुश शर्मा के परिजनों से मिलने के लिए आज घोषी के पूर्व विधायक राहुल कुमार पहुंचे।पूर्व विधायक राहुल कुमार ने शहीद लव कुश शर्मा के पिता से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया तथा ग्रामीणों के साथ जाकर शहीद लव कुश शर्मा के दाह संस्कार स्थल का मुआयना किया।जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के अइरा गांव निवासी लव कुश शर्मा कल जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकवादियों के द्वारा किए गए कायराना हमले में शहीद हो गए हैं।आज घोषी के पूर्व विधायक राहुल कुमार शहीद लवकुश शर्मा के गांव स्थित उनके घर पर पहुंचे। वहां शहीद के पिता से मुलाकात कर पूर्व विधायक राहुल कुमार ने कहा कि आपके पुत्र 130 करोड़ जनता की रक्षा करते करते शहीद हुए हैं।ऐसे शहीद पर पूरा देश गर्व कर रहा है।उन्होंने कहा की शहीद लवकुश शर्मा ने न सिर्फ अपने गांव तथा जहानाबाद जिला बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है।उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिले की पवित्र भूमि ने एक से बढ़कर एक वीर सपूत पैदा किया है। जिनमें से एक शहीद लव कुश शर्मा भी हैं। उनकी शहादत पर पूरे मगध को गर्व है।।लोगों ने कहा कि शहीद लवकुश शर्मा के शहादत से पूरा गांव गमगीन है।इस अवसर पर शहीद के माता पिता के प्रति पूरे समाज ने आभार जताया।जिन्होंने ऐसे वीर सपूत पैदा किया जिसने आज 130 करोड़ हिंदुस्तानियों की रक्षा करते-करते अपने प्राण त्याग दिए।

You may have missed