September 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 23 नए मामले आये सामने

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में सोमवार को 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि नए मरीजों में 23 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में कदमकुआ के 71 वर्षीय राम अवतार, बरहरा की 76 वर्षीय चंद्रवती देवी, दानापुर के 75 वर्षीय सुरेन्द्र शर्मा, मोकामा के 45 वर्षीय गोपाल कुमार जबकि कुर्जी के 63 वर्षीय एसएन सिन्हा की मौत हो गयी है। वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 23 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना के 13, बिहटा, पालीगंज, रक्सौल, नालंदा के मरीज शामिल हैं। इसके आलावा एम्स में 9 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed