August 30, 2026

PATNA : खेल-खेल में नहर में डूबने से महादलित बच्चे की मौत, सहायता दिलाने की मांग

फुलवारी शरीफ। पटना के संपतचक के गोपालपुर नहर पर महादलित बच्चे ओमकार कुमार की मौत नहर में डूबने से हो गयी। बच्चे की डूबने की खबर से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि स्व. छठू रविदास का 12 साल का लड़का बच्चों के साथ नहर के पास खेल रहा था। उसी दौरान अचानक वह नगर में गिर गया, जिससे डूबकर उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर ग्रामीण नहर में कूदकर किसी तरह घंटों बाद उसकी लाश निकालने में सफल हुए। इधर गोपालपुर थाना की पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
माले के प्रखंड सचिव सत्यानन्द कुमार ने घटना को लेकर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को हरसंभव मदद की सरकार से अपील की है। कहा कि प्रशासन को मृतक की विधवा मां अनीता देवी की मदद करनी पड़ेगी, विधवा के सामने पति के बाद अब बेटे की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।