October 16, 2026

बाढग्रस्त इलाकों के लिए युवा बिहार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.राजकुमार पासवान ने किया राहत पैकेज का मांग

पटना।युवा बिहार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई राजकुमार पासवान ने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में यथा शीघ्र राहत पैकेज पहुंचाने की मांग की।उन्होंने कहा की बाढ़ और सुखाड़ बिहार की जनता के लिए बहुत लम्बे समय से नासूर बना हुआ है।जिसके लिए जिम्मेवार आजादी के बाद जितनी भी बिहार में सरकारें बनी,वो चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार हो या 15 साल वाली लालू-राबड़ी की सरकार रही हो या गठबंधन वाली नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और भाजपा वाली एनडीए सरकार क्यों न हो।सभी ने बिहार को विकास के नाम पर ठगने का काम किया है।कभी बाढ़ – सुखाड़ के नाम तो कभी बेरोज़गार के नाम पर लूटने का काम किया है। किसानों के फसल बर्बादी की समस्या हो या चाहे रोज़गारी की समस्या हो या महिला सुरक्षा की हो या फिर शिक्षा- स्वास्थ्य की क्यो न हो।सब का सब चुनावी मुद्दा और अखबारों के पन्नों तक ही रह जाता हैं।आज लोगों को कोरोना संकट के कारण बिहार में भयावह स्थिति है और साथ में बाढ़ से लोगों के घर तबाह हो चुकें हैं।भारी जान–माल की क्षति हुई है।ऐसे में केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार से मांग करता हूं कि वे बिहार और बिहारियों की समस्या को ध्यान में रखकर आर्थिक पैकेज की घोषणा जल्द से जल्द करें ताकि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र और जनता तक राहत का लाभ यथाशीघ्र पहूँच सके।

श्री पासवान ने खासकर बिहार सरकार से भी अपील किया है कि बिहार को बाढ़ से बचाने के लिए राज्य सरकार युद्ध स्तर पर कार्य करे। मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण के बदले जमीन पर जाकर लोगों की तकलीफ को समझें और राहत बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश जारी करें। इसलिए हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि वे बाढ़ पीडि़तों तक मदद पहुंचाये और बिना राजनीति के बाढ़ की समस्या का समाधान करे। वरना जनता इस बार छोडऩे वाली नहीं है।

You may have missed