December 7, 2025

कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती,हालत स्थिर,जांच के लिए एडमिड

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन ने बयान जारी कर कहा कि सोनिया गांधी को गुरुवार शाम 7 बजे नियमित परीक्षण के लिए भर्ती कराया गया।

राजधानी स्थित सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. डीएस राणा ने बताया, “सोनिया गांधी को गुरुवार शाम 7 बजे सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। चिंता करने की कोई बात नहीं है, उन्हें केवल नियमित परीक्षण और जांच के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

इससे पहले फरवरी में पेट में दर्द की शिकायत की वजह से सोनिया गांधी को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने से पहले आज गुरुवार को सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ बैठक की और उनके साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया था, जिसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित शीर्ष नेताओं ने भाग लिया था। इस बैठक में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल को एक बार फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग रखी।

सोनिया गांधी के साथ बैठक के बीच कांग्रेस सांसदों ने रखी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की इस विशेष बैठक में वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को फिर से पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए। हालांकि यह बैठक कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के लिए आयोजित नहीं की गई थी, बल्कि इस बैठक को वर्तमान राजनीतिक स्थिति और देश में कोरोना वायरस जैसी महामारी के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था।

You may have missed