August 30, 2026

पश्चिम चंपारण में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या,थाने के सामने दी वारदात को अंजाम

बेतिया।कोरोना महाआपदा काल को लेकर लगाए गए लॉकडाउन पीरियड के दौरान भी बिहार में अपराधिक घटनाओं में कुछ खास कमी नहीं आई है।अपराधियों के द्वारा नित्य दिन संगीन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।आज पश्चिम चंपारण के कुमारबाग ओ पी के निकट अपराधियों ने कुणाल सिंह नामक एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।दिनदहाड़े घटी इस घटना से आसपास के इलाके में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।अपराधियों ने घटना को पुलिस थाना के सामने ही अंजाम दिया है।अपराधियों ने कुणाल को घेरकर गोलियों से भून दिया।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कुड़वा मठिया का निवासी कपिल देव सिंह का पुत्र था। घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में जिला एसपी नताशा गुड़िया ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है।पुलिस शीघ्र ही इस कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी।उन्होंने बताया की घटना के सभी पहलुओं की बिंदुवार जांच की जा रही है।