October 13, 2026

जमीन विवाद में हुई अवधेश सिंह की हत्या, आरोपी गिरफ्तार-बेटा फरार

फुलवारी शरीफ। संपत चक के हंडेर में 16 जुलाई की शाम घर में घुसकर पड़ोसी अवधेश सिंह की हत्या करने वाले शशिभूषण सिंह उर्फ टुन्ना सिंह को पुलिस ने पांच दिनों बाद पटना सिटी के गाय घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर शशिभूषण उर्फ टुन्ना सिंह को गायघाट पुल के पास चौराहे से गिरफ्तार कर गौरीचक थाना ले आई और पूछताछ की। गौरीचक थाना के थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में शशिभूषण सिंह ने जमीन विवाद में अवधेश सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया है। पुलिस को उसने बतया है कि हत्या से पहले अवधेश सिंह ने उसके घर में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज किया था, जिससे वह गुस्से में आकर गोली मार दी। साथ ही अवधेश सिंह पर भी गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं हत्या में नामजद टुन्ना सिंह का बेटा अभी भी फरार है। पुलिस पूछताछ के बाद शशि भूषण सिंह को जेल भेजने के लिए बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।

You may have missed