गुड्डू राय बने भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा नवगछिया जिला प्रभारी
भागलपुर/नवगछिया। भाजपा अतिपिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान के द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू राय को अतिपिछड़ा वर्ग मोर्चा नवगछिया जिला का प्रभारी मनोनीत किया गया है। इनके मनोनयन पर भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, नवगछिया जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, प्रमोद मंडल, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, विपुल सिंह, पवन मिश्रा, विजय कुशवाहा, जिला महामंत्री देवब्रत घोष, अभिनव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, नवगछिया जिला महामंत्री नीलांबर झा, अरविंद चौधरी, जिला मंत्री मुकेश राणा, प्रणब दास, मनीष दास, आलोक सिंह बंटू, सुमन भारती, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर बधाई दी।


